लखनऊ। शिक्षा, साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान से विशिष्ट पहचान स्थापित करने वालीं नेहा यूशिंग को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 28 अक्तूबर को गोवा के मडगांव स्थित रविंद्र भवन में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया। नेहा यूशिंग आईटी डिग्री कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।