फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व पति की प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने लगाई थी फांसी

Sat, 18 Nov 2023 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज की नेहा ने दहेज प्रताड़ना की वजह से नहीं बल्कि पूर्व पति से परेशान होकर खुदकुशी की थी। मृतका के मोबाइल में मिले एक वीडियो को देख पुलिस ने ये खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी पूर्व पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे की धाराएं बदली जा रही हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक वजीरबाग के चरही निवासी इरफान की पत्नी नेहा 25 अक्तूबर को घर में फंदे से लटकी मिली थीं। नेहा की मां मोमिना बेगम ने दामाद इरफान व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना सीओ बाजारखाला कर रहे हैं।
नेहा के पास से उनका मोबाइल फोन मिला था। पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसमें एक वीडियो मिला। जिसमें नेहा ने आरोप लगाया कि पूर्व पति तौफीक उसे परेशान करता है। इसी वजह से वह खुदकुशी कर रही हैं।
विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद पुलिस ने मोअज्जमनगर निवासी तौफीक को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि घटना वाले दिन भी तौफीक ने फोन पर नेहा से गालीगलौज की थी। पुलिस ने शुक्रवार को तौफीक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक नेहा की पहली शादी तौफीक से हुई थी। मगर कुछ दिनों बाद तलाक हो गया था। जिसके बाद नेहा की दूसरी शादी इरफान से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें