लखनऊ की वरिष्ठ बाल साहित्यकार नीलम राकेश का राजस्थान में सम्मान। स्वयं
लखनऊ। शहर की वरिष्ठ बाल साहित्यकार नीलम राकेश को गत 20 दिसंबर को राजस्थान में सम्मानित किया गया। राजस्थान के लालसोट शहर में अनुराग सेवा संस्थान की ओर से अशोक शर्मा राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में गवर्नर हरिभाऊ बागड़ी ने 11 प्रदेशों के 31 साहित्यकारों को सम्मानित किया। लखनऊ की साहित्यकार नीलम राकेश को कीर्तिशेष श्री लालाराम उपाध्याय स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान- 2025 से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें उनकी बाल साहित्य की कृति ‘फूलों की बगिया’ के लिए प्रदान किया गया।