फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में मजबूत डिजिटल कानून की जरूरत : डॉ. राजेश्वर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के सार्वजनिक मंच पर दिए गए अनुचित बयान से काफी विवाद उपजा। इसलिए जरूरी है कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 में कड़े संशोधन किए जाएं। उन्होंने कहा इस घटना ने व्यापक जनाक्रोश और कानूनी बहस को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन अश्लील और अनैतिक सामग्री के बढ़ते प्रसार पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। डॉ. सिंह ने आईटी अधिनियम की धारा 66ई और 67 में संशोधन का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इससे अनैतिक व आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा अब समय आ गया है कि भारत में मजबूत डिजिटल कानून होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें