लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में बुधवार ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार दरोगा की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार टांगे लगे हैं। घायल दरोगा की मदद करने के बजाए लोग वीडियो बनाते रहे।
दरोगा अशरफ अली लखनऊ एडीजी जोन ऑफिस में तैनात हैं और कृष्णानगर थाने में सरकारी आवास में रहते हैं। बाराबंकी में एक ट्रेनिंग चल रही है। बुधवार को ट्रेनिंग के बाद बाइक से घर जा रहे थे। बाराबिरवा और पकरी पुल के बीच पहुंचे, तभी चीनी मांझे से उनकी गर्दन कट गई। हादसे के दौरान लोग जुट गए, लेकिन मदद करने के बजाय लोग वीडियो बनाने लगे। पकरी पुल ट्रैफिक प्वाइंट से ड्यूटी खत्म करके होमगार्ड सुमित कुमार यादव और विकास कुमार तिवारी घर जा रहे थे, तभी घायल दरोगा को देख कृष्णानगर थाने को सूचना दी। दरोगा के गले में रुमाल बांधकर उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। यहां दरोगा की गर्दन ने चार टांके लगे हैं।