फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनसीसी महानिदेशक ने मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह यूपी एनसीसी निदेशालय, उसकी इकाइयों के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी ली। महानिदेशक एनसीसी ने दो डीजी एनसीसी प्रशस्ति पत्र, छह पदक और छह पट्टिकाएं मेधावी एनसीसी अधिकारियों और कैडेटों को प्रदान की। उन्होंने लखनऊ एनसीसी समूह के कैडेटों और कर्मचारियों को भी संबोधित किया। वह कल लखनऊ एनसीसी समूह और 67 यूपी बटालियन एनसीसी का दौरा करेंगे। निदेशालय के एडीजी मेजर जनरल विक्रम कुमार ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने दौरे की शुरुआत यूपी एनसीसी निदेशालय मुख्यालय से की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें