लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह यूपी एनसीसी निदेशालय, उसकी इकाइयों के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी ली। महानिदेशक एनसीसी ने दो डीजी एनसीसी प्रशस्ति पत्र, छह पदक और छह पट्टिकाएं मेधावी एनसीसी अधिकारियों और कैडेटों को प्रदान की। उन्होंने लखनऊ एनसीसी समूह के कैडेटों और कर्मचारियों को भी संबोधित किया। वह कल लखनऊ एनसीसी समूह और 67 यूपी बटालियन एनसीसी का दौरा करेंगे। निदेशालय के एडीजी मेजर जनरल विक्रम कुमार ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने दौरे की शुरुआत यूपी एनसीसी निदेशालय मुख्यालय से की।