फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनसीसी कैडेटों ने आंचलिक विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी स्थित एमसी सेंटर में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेटों ने सैन्य प्रशिक्षण के साथ शनिवार को अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण भी किया। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में शिविर संचालित हो रहा है। डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल दीप्ति के निर्देशन में कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीसरे दिन कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर का अभ्यास किया। उन्हें विभिन्न प्रकार के हथियारों से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें