फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि की एनसीसी कैडेट ने एडवेंचर कोर्स कैंप पूरा किया

Sun, 06 Jul 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लविवि की एनसीसी कैडेट ने एडवेंचर कोर्स कैंप पूरा किया
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की 64 यूपी बटालियन एनसीसी की कैडेट लांस कॉर्पोरल सिमरन पांडेय ने अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान में आयोजित एनसीसी एडवेंचर कोर्स कैंप पूरा कर विवि का नाम रोशन किया है। इस कैंप में देशभर के बेहतरीन कैडेट्स को चुना गया था। इसमें एलयू से सिमरन ने भाग लिया। 21 से 30 जून तक आयोजित एडवेंचर कैंप न केवल शारीरिक व मानसिक दक्षताओं के संवर्धन का माध्यम बना, अपितु नेतृत्व, अनुशासन और सहयोग की भावना को भी दृढ़ता से स्थापित करने वाला अनुभव रहा। 64 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल पीपीयस चौहान, एडम ऑफिसर ले कर्नल अनिमेष राय ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें