फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली रैली

Fri, 27 Sep 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विकास क्षेत्र सिरसिया के बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय घोघावाकला में एनसीसी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कैडेटों ने नेपाल सीमा से सटे घोघावाकला गांव में स्वच्छता अभियान चला कर रैली निकाली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. एपी सिंह ने कहा कि गंदगी सभी बीमारियों की जननी है। जिले में दो अक्तूबर तक स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने न सिर्फ अभियान चलाकर गांव की सफाई की बल्कि संचारी रोग नियंत्रण के उपाय बताते हुए ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया। बाद में एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पटवाल के नेतृत्व में गांव में रैली निकाल कर लोगो को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. प्रवीण सहित 125 एनसीसी कैडेट्स व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें