लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई की ओर से ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत-100 संडे अभियान’ के तहत चक्करपुरवा गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, लखनऊ से संबद्ध इकाई के कैडेट्स ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन और एनसीसी इकाई की एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. बुशरा अलवेरा के निर्देशन में आयोजित अभियान में कैडेट्स ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।