फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राधाग्राम योजना में नजूल की जमीन पर हो रहे कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हरदोई रोड पर स्थित राधाग्राम योजना में नजूल भूमि पर कब्जों का मामला सामने आने के बाद एलडीए जांच कराएगा। इसके लिए नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन


एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इसके लिए आदेश भी जारी किया है। नजूल अधिकारी संजय कुमार सिंह ने सर्वे के लिए टीम का गठन कर दिया है। योजना के 10 मोहल्लों की 524 बीघा नजूल भूमि एलडीए को हस्तांतरित है। मौजूदा समय में नजूल भूमि पर कब्जे हो रहे हैं। नजूल अधिकारी ने भूमि का सर्वे कराने के लिए आठ अमीनों की टीम का गठन किया है। अमीन राम प्रताप सिंह, आशीष मौर्य, विमलेश शुक्ला, सत्येंद्र कुमार सिंह, दिलीप कुमार, प्रवीण शंकर मिश्रा, आजाद कुमार सिंह व दीपक कुमार को नजूल भूमि पर अवैध कब्जेदारों का विवरण पंद्रह दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें