फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: ड्यूटी के दौरान नौसेना के जवान की मौत, मुश्किल से फूटे पिता के बोल, कहा- मौत हो गई...

Sat, 22 Apr 2023 06:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

विशाखापट्टनम में तैनात नेवी के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव गांव पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
सौरभ मिश्र (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाखापटनम में तैनात नौसेना के जवान की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद शनिवार को जवान का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर अम्मरपुर गांव के रहने वाले सौरभ मिश्रा (23) नौसेना में थे। इन दिनों तैनाती विशाखापत्तनम में थी।

विज्ञापन


विशाखापत्तनम में ड्यूटी के दौरान बुधवार को सौरभ मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। नौसेना के अधिकारी शनिवार को सौरभ का शव लेकर जोगापुर आए। यहां परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर रखी थीं। शव पहुंचते ही उसे लेकर लोग प्रयागराज के लिए रवाना हुए जहां शाम चार बजे सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सौरभ मिश्र पांच वर्ष पूर्व नौसेना में भर्ती हुए थे।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने शेयर की राम मंदिर की तस्वीरें: बोले- शताब्दियों के संघर्ष के बाद साकार हुआ 'राष्ट्र मंदिर'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी: बस में फंसे थे यात्री, हर तरफ थी चीख-पुकार... पर हम कुछ न कर सके


परिजनों का हाल बेहाल
शव गांव आने के बाद पिता कृष्ण कुमार मिश्र समेत सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। रिश्तेदार भी गमगीन हैं।

दो माह पूर्व हुई थी शादी
सौरभ का विवाह गत 17 फरवरी को गांव बहरिया थाना अन्तू जिला प्रतापगढ़ की मोनिका के साथ हुआ था। शादी के बाद कुछ दिन घर में रहकर वह वापस ड्यूटी पर गया था। मोनिका रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी।

चुप्पी साधे रहे अफसर
जवान की मौत कैसे हुई इस पर नौसेना के अधिकारियों के साथ परिवार वाले भी चुप्पी साधे हुए हैं। पिता कृष्ण कुमार ने केवल एक शब्द बोला, मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें