फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भीम युवा संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 04:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/नसीराबाद। सलोन विधानसभा सीट के भाजपा विधायक अशोक कुमार पर हुए हमले में रविवार को पुलिस ने भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के ऐलान के बाद पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव निवासी अर्जुन पासी की 11 अगस्त की रात घर के बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 12 अगस्त को भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लोग पिछवरिया चौराहे पर युवक का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक अशोक कुमार लोगों को समझाने व परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पिछवरिया चौराहा पहुंचे थे।
इसी बीच अमेठी जिले के फुरसतंगज थाना क्षेत्र के खैरहना निवासी देवेंद्र भीमराज, पासी समाज के जिलाध्यक्ष देशराज पासी, भैनापुर निवासी भीम सरोज, कोलवा प्रधान श्याम पासी, लालजी पासी, मनोज पासी, पूरे रानी निवासी शिवलाल पासी, पिछवरिया निवासी विकास पासी समेत 60 लोगों ने विधायक पर हमला कर दिया था। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था।
विज्ञापन

विधायक के चालक उमेश प्रताप सिंह की तहरीर पर नसीराबाद थाने में सभी के ऊपर 17 अगस्त को केस दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही थी। विधायक ने मुख्यमंत्री से पुलिस की लापरवाही की शिकायत की थी। विधायक ने भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से स्वयं को जानमाल का खतरा बताया था।
रविवार को सलोन सीओ प्रदीप कुमार, नसीराबाद थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने पुलिस टीम के साथ देवेंद्र भीमराज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी दफ्तर में हंगामा, सीओ ने कराया शांत
भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसपी दफ्तर पहुंचकर हंगामा किया। शैलेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके भाई देवेंद्र भीमराज को घर से पकड़कर लेकर चल गए हैं। पुलिस भाई के बारे में कुछ नहीं बता रही है। युवक की हत्या के मामले की आवाज उसके भाई उठा रहे थे। इस वजह से उन्हें पकड़ा गया। सीओ सदर अमित सिंह ने पहुंचकर सभी को शांत कराया और बताया कि देेवेंद्र भीमराज को जेल भेज दिया गया है। इस पर सभी शांत हुए और लौट गए।
डीएम-एसपी को धमकाया, वीडियो वायरल
अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जो डीएम-एसपी को धमकी दे रहा है। वायरल वीडियो में डीएम-एसपी को धमकी दे रहा युवक खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाई बता रहा है। वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि डीएम-एसपी को वह देख लेगा। उसके भाई को बेवजह पकड़ा गया है। वायरल वीडियो में युवक समाज के लोगों से पुलिस दफ्तर पहुंचने का आह्वान कर रहा था। साथ ही अन्य कई ऐसी बातें कह रहा है, जिससे सामाजिक माहौल खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें