लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में नए सत्र 2026-27 के लिए लुआकसेट-2026 के तहत बीकॉम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू हुई। सोमवार को सुबह 10 बजे से यह प्रक्रिया शुरू हुई। बीकॉम की 550 सीटों के लिए 300 छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। इनमें से 205 छात्र-छात्राओं ने शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की। बीकॉम एसीसीए की 60 सीटों के लिए 50 छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। इसमें से 40 छात्र-छात्राओं ने शुल्क जमा कर प्रवेश लिया। मंगलवार को बीकॉम और बीकॉम एसीसीए की शेष सीटों के लिए छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है।