नेशनल पीजी कॉलेज का मना स्थापना दिवस
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज का शुक्रवार को 52वां स्थापना दिवस और तीसरा समावर्तन संस्कार समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर 2024 बैच की पूर्व छात्रा पूजा तिवारी को ''नेशनल गौरव सम्मान–2026'' से सम्मानित किया गया। पूजा का चयन यूपीपीसीएस परीक्षा में उपजिलाधिकारी पद पर हुआ है। प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। वार्षिक पत्रिका ''अभिव्यक्ति'' का विमोचन और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत हुई। पूजा तिवारी को 11,000 रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति अजय तनेजा ने विद्यार्थियों को नवाचार और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। स्नातक और परास्नातक के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन, एनएसएस स्वयंसेवक और रोवर्स-रेंजर्स के प्रतिभागियों को भी सम्मान मिला।