नेशनल : बीएससी बायो व मैथ के लिए प्रवेश परिणाम जारी
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में सत्र 2025-26 के लिए बीएससी बायो और मैथ के पहले वर्ष में प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया है। बीएससी बायो के लिए प्रवेश परीक्षा में कुल 409 छात्र उपस्थित थे। इनमें से 321 छात्र/छात्राओं की मेरिट सूची जारी की गई। बीएससी मैथ ग्रुप में 431 छात्र उपस्थित थे, जिनमें से 366 छात्र/छात्राओं की मेरिट सूची जारी की गई है। परिणाम महाविद्यालय के वेबसाइट https://admisison-npge.in देखा जा सकता है। बीएससी मैथ की काउंसिलिंग व प्रवेश प्रकिया 18 जुलाई से और बीएससी बायो की 19 जुलाई से होगी।