लखनऊ। नेशनल पीजी काॅलेज में सोमवार को बीए पहले सेमेस्टर के छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कला संकाय के प्राध्यापकों की माैजूदगी में इन नए प्रवेशित छात्रों को महाविद्यालय के अनुसाशन, सेमेस्टर सिस्टम, परीक्षा, प्लेसमेंट, स्पोटर्स, कक्षाओं में 75 प्रतिशत की उपस्थिति अनिवार्यता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशें से दूर रहने को शपथ दिलाई गई।