लखनऊ। नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की बीकाम की सभी 550 सीटें काउंसलिंग के जरिए फुल हो गईं। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को महाविद्यालय में बीकाम पहले सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का वाणिज्य संकाय के प्राध्यापकों की माैजूदगी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होगा।