फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नायब तहसीलदार निलंबित, अब तीनों कोर्ट खाली

Sun, 11 Feb 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज तहसील में नायब तहसीलदार की तीनों कोर्ट खाली हो गई हैं। एक नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दूसरे का तबादला इसी सप्ताह हो गया है। ऐसी स्थिति में वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बीते सोमवार को राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव जिले का निरीक्षण करने के लिए आए थे। बचत भवन में समीक्षा के दौरान महराजगंज के नायब तहसीलदार बछरावां ऋतुराज नागर की लापरवाही मिली थी। पत्रावलियों में आदेश पारित करने के बाद उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड न कराने के संबंध में उन्हें चेतावनी दी गई, लेकिन काम में लापरवाही बरती। सुधार न होने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।
समीक्षा के दौरान आदेश करने के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर उसे आंशिक अपलोड करने का मामला पकड़ में आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
नायब तहसीलदार ऋतुराज नागर के निलंबन के बाद तहसील में स्थापित तीनों नायब तहसीलदार कोर्ट खाली हो गई हैं। तहसील में महराजगंज, शिवगढ़ व बछरावां तीन नायब तहसीलदार कोर्ट है। नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता का तबादला सीतापुर के लिए हो गया है। उनके पास महराजगंज के साथ ही नायब तहसीलदार शिवगढ़ का भी चार्ज था। एसडीएम राजित राम ने बताया कि कोर्ट खाली होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें