फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ले-बल्ले, इन्हें मिल गया बोनस

Fri, 01 Nov 2013 09:05 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर नगर निगम ने सभी कर्मचारियों को 3400 रुपये बोनस दिया है।
विज्ञापन


इसमें 1700 रुपये कर्मचारी को नगद दिए गए हैं। इतने ही रुपये कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जमा किए गए हैं।

वहीं, त्योहार से पहले वेतन भी कर्मचारियों के खाते में पहुंच जाए, इसके लिए लेखा विभाग ने बैंकों को चेक भेजना शुरू कर दिया है।

नगर निगम में करीब छह हजार कर्मचारी हैं। इनके खाते अलग-अलग कई बैंकों में हैं। अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने बताया कि बोनस जारी कर दिया गया है और वेतन भी खातों में भेजा जा रहा है।

कुछ बैंकों में वेतन के चेक भेज दिए गए हैं और कुछ में जल्द ही भेज दिए जाएंगे। त्योहार से पहले कर्मचारियों को वेतन भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें