दूरदर्शन-स्पिक मैके की ओर से रियलिटी शो ‘नादभेद द मिस्ट्री ऑफ साउंड’
के क्वार्टर फाइनल रिकॉर्डिंग में बुधवार को 12 प्रतिभागियों ने शिरकत की।
गोमतीनगर बीएनए के थ्रस्ट थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में दिन भर बनारस,
इलाहाबाद, आजमगढ़, बदायूं, लखनऊ समेत अन्य शहरों से आए प्रतिभागियों ने
वाद्य और गायन में परफॉर्मेंस दी।
जज शास्त्रीय गायिका सुनीता झिंगरन और
कानपुर के ध्रुपद धमार गायक विनोद कुमार द्विवेदी रहे।