फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुतली से हाथ बांध कर की गई थी मारपीट

Mon, 23 Jan 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शांतिभंग में जेल में पाबंद किए गए एक युवक की परिजनों ने शुक्रवार को जमानत करवाई थी। जेल से बाहर आते समय युवक अर्द्ध बेहोशी की हालत में था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। युवक के कान से खून निकल रहा था। इसके बाद परिजनों ने युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। इस दौरान परिजनों ने कारागार प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। शनिवार की शाम होश में आने पर युवक ने जेल में मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शांतिभंग में पाबंद हुए फखरपुर थाना क्षेत्र के परसेंडी निवासी युवक विजय सिंह (32) ने बताया कि पुलिस ने उसके साथ विवाद करने वाले उसके चचेरे भाइयों पर भी शांतिभंग की कार्रवाई की थी। जेल में निरुद्ध होने के बाद जेल के अंदर उसके साथ चचेरे भाइयों ने ही मारपीट की थी। जेल पहुंचने के बाद वह सो रहा था। इसी दौरान पहुंचे चचेरे भाइयों ने उसका हाथ प्लास्टिक की सुतली से बांध दिया। इसके बाद बैरक से बाहर लाकर मारपीट की। पहले दोनों ने लात-घूंसे बरसाए। इसके बाद सिर पर ईंट और डंडे से भी वार किया। इसके बाद वह बेहोश हो गया था। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि युवक मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसके साथ मारपीट की जानकारी नहीं है। चचेरे भाइयों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें