लखनऊ। कामायनी संस्था की ओर से गोमतीनगर के संगीत नाटक अकादमी में रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ‘किसका हाथ’ का मंचन किया गया। नाटक के लेखक सतीश डे और निर्देशन रहा वरिष्ठ रंग निर्देशक नवीन श्रीवास्तव का।
कहानी में व्यापारी अमृत राय अजीब वस्तुओं को बेचने का व्यापार करता है। इसी क्रम में एक कटा हुआ हाथ वह एक चोर से खरीद लेता है और फिर शुरू होती है घर में हाथ की रहस्यमयी कहानी जो पहले उसके बेटे रंजन का और फिर उसकी बेटी मधु का खून कर देता है। सब परेशान हैं कि एक मुर्दा हाथ किसी का खून कैसे कर सकता। अंत में पता चलता है कि अमृत राय की पत्नी शामुली ही बदला लेने के लिए हत्या करती है जिसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। संवाद