फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाओं के लिए मायदीदी इलेक्ट्रिक बाइक सेवा शुरू

विज्ञापन
महिलाओं के लिए मायदीदी इलेक्ट्रिक बाइक सेवा शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर महिलाओं के लिए मायदीदी नामक विशेष इलेक्ट्रिक बाइक सेवा शुरू की है। यह सेवा महिला चालकों की ओर से संचालित होगी और केवल महिला यात्रियों को सुरक्षित व किफायती यात्रा प्रदान करेगी। इसका शुभारंभ यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर किया। प्रारंभिक चरण में यह सेवा विश्वविद्यालय, आईटी कॉलेज, भूतनाथ और कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशनों से उपलब्ध होगी। 13 जून तक यह सेवा निशुल्क रहेगी। पहली यात्री किरण ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मायदीदी सेवा महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी और सुरक्षित है। वहीं, हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर सतत गतिशीलता एवं सतत जीवनशैली विषय पर संगोष्ठी हुई। पर्यावरणविद् आचार्य चंद्र भूषण तिवारी, डॉ. निमिष कपूर, डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह और सुशील कुमार ने विचार रखे। ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो डिपो में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें