ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
आलमबाग। आलमबाग इलाके में बुधवार शाम हड्डी खेड़ा, गढ़ी कनौरा के पास रेलवे ट्रैक पर हृदय राज तिवारी (48) का क्षत-विक्षत शव मिला। मौके पर मिले बैग में मोबाइल फोन और गौरीगंज से अमृतसर का जनरल टिकट था। मोबाइल की मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कंट्रोल रूम से आलमनगर स्टेशन और चारबाग जंक्शन के बीच रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान अमेठी जिले के गौरीगंज स्थित नारायण का पुरवा निवासी हृदय राज तिवारी के रूप में हुई। चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने की आशंका है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।