फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: लखनऊ में रिंग रोड पर सरसों लदा ट्रक पलटा, चपेट में आने से जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय की मौत

Mon, 30 Jan 2023 07:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां रिंग रोड पर सरसों लदा ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पारा के पुराना थाना के पास रिंग रोड पर देर रात ओवरलोड सरसों की बोरियों से लदा ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में जोमैटो का बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रिंग रोड पर देर रात ओवर लोड सरसों की बोरियों से लदा ट्रक आलमबाग की ओर जा रहा था। ट्रक अचानक पलट गया। चपेट में आने से जोमैटो के बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय आयुष यादव (22) की मौके पर ही मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिलीवरी ब्वॉय अपने घर की ओर जा रहा था। आयुष के पिता ऑटो चालक हैं और भोला खेड़ा के मानस नगर में परिवार के साथ रहते हैं। आयुष उनका इकलौता बेटा था। परिवार में दो बहने शालिनी और अनन्या है। पुलिस के मुताबिक ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें