फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुस्लिम यूथ ब्रदर्स ने किया ईमान की हिफाजत का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुस्लिम यूथ ब्रदर्स उत्तर प्रदेश के 13वें वार्षिक सम्मेलन ''तहफ्फुज-ए-ईमान कॉंफ्रेंस'' में शुक्रवार को मौलाना कफील अशरफ लखनवी ने अभिभावकों से नस्लों के ईमान की हिफाजत करने का आह्वान किया। उन्होंने नई पीढ़ी को दीन और अच्छे संस्कारों से जोड़ने को वक्त की अहम जरूरत बताया। मौलाना यहया नोमानी नदवी ने युवाओं को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने की सीख दी। शिक्षा और समाज सेवा में योगदान के लिए डॉ. मतीन खान, फुरकान कुरैशी, प्रोफेसर डॉ. सऊदुल हसन और अलहाज कबीर अहमद को ‘खादिम-ए-मिल्लत अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष मौलाना अरशद नदवी, मौलाना कफील सिद्दीकी, कारी मुहम्मद यूनुस, अब्दुल कदीर एडवोकेट आदि ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुफ्ती ताहा अतहर नदवी ने कुरआन की तिलावत से कार्यक्रम शुरू किया। नातिया कलाम और छात्राओं के शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों को सम्मानित किया। सम्मेलन का समापन मौलाना कफील अशरफ की दुआ के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें