फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अप्पा जी को दी सुरों की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पद्मविभूषण विदुषी गिरिजा देवी को रागों से सजी शाम में सुरों की श्रद्धांजलि दी गई। संगीत नाटक अकादमी का मंच व सभागार दोनों सजे थे सुरों के साधकों से। सुविख्यात गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की मौजूदगी में सर्वप्रथम मंच मिला वाराणसी से आए प्रियांशु घोष को। नई दिल्ली से आए रीतेश व रजनीश मिश्रा ने सुर साधे और अप्पा जी को श्रद्धांजलि देने मुंबई से आईं अश्विनी भिड़े ने समारोह को शिखर तक ले जाकर समाप्त किया।
विज्ञापन

राग शिवरंजनी से मधुकौंस तक

प्रियांशु ने राग शिवरंजनी, विलंबित एक ताल में ऐरी कांहे कूकूत बैरन... से शुरुआत की और फिर राग खमाज में टप्पा अद्धा त्रिताल में ए मियां मैं ताने वारि जाऊं...सुनाया। इसके बाद मंच संभाला रीतेश व रजनीश मिश्रा ने। उन्होंने राग मधुकौंस में जननी मैं न जियूं बिन राम...सुनाया। जयपुर-अतरौली घराने से जुड़ीं शास्त्रीय गयिका अश्विनी भिड़े ने चैत माह में चैती सुनाकर अप्पा जी को संगीतांजलि दी।



देह रहे न रहे, उनका कार्य अमर : मालिनी

मुख्य अतिथि पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि अप्पा जी के साथ पं. किशन महाराज, सितारा देवी, लल्लू बाजपेटी, हरि प्रसाद चौरसिया के सम्मान में भी कार्यक्रम होना चाहिए। देह रहे न रहे, उनका कार्य अमर है। यह बात नई पीढ़ी को बतानी चाहिए। समारोह में तरुण राज, आलोक पराड़कर, डॉ. पूर्णिमा पांडेय, उमा त्रिगुणायत समेत शहर की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें