वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी गुरुवार को प्रदेश के
पांच दिनी दौरे पर वाराणसी पहुंच गए।
वह 25 अक्तूबर को भी अपने संसदीय
क्षेत्र वाराणसी में ही रहेंगे। 26 अक्तूबर को मिर्जापुर में रहेंगे और
विधानसभा के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
वह 27 व 28 अक्तूबर को लखनऊ
में रहेंगे। डॉ. जोशी 27 अक्तूबर को यहां ‘राष्ट्रधर्म’ के विशेषांक का
विमोचन करेंगे।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी 26
अक्तूबर को लखनऊ में रहेंगे।
वह यहां आयोजित पर्वतीय महापरिषद के कार्यक्रम
में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी प्रदेश सहमीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल ने
दी।