फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ मिलकर की युवक की हत्या, खेत में दफन किया शव

Sun, 20 Sep 2020 05:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन
सीतापुर में रेउसा इलाके के बाजार पुरवा निवासी रामू गौतम (35) की हत्या कर दी गई। युवक पिछले एक सप्ताह से लापता चल रहा था। काफी तलाश के बाद पता नहीं चलने पर मामले की तहरीर युवक की पत्नी ने थाने में देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


एसओ रेउसा पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई, जिसमें सामने आया कि युवक की गांव की एक महिला से बातचीत फोन पर लगातार होनी पाई गई, जिस दिन युवक गायब हुआ, उस दिन भी बात महिला से हुई थी। इसी आधार पर पुलिस ने गांव की महिला अनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद महिला टूट गई और उसने पुलिस के सामने सारा राज उगल दिया।

एसओ की माने तो महिला ने कुबूल किया कि उसने अपने पति अनिल के साथ मिलकर युवक की हत्या कर शव को हिम्मतपुरवा गांव के बाहर रामधार के गन्ने के खेत में दफन कर दिया है। रविवार को पुलिस ने महिला की निशांदेही पर दफनाए गए शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे अवैध संबंधों का मामला बताया जा रहा है। पुलिस गला दबाकर हत्या की बात कह रही है, जबकि चश्मदीद और अन्य लोग शरीर में कई जगह जख्मों के मिलने की बात कह रहे है। गोली मारने और भाले से हमला करने की भी चर्चाए हैं। मौके पर सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह ने पहुंचकर जांच की है। सीओ ने बताया कि आरोपी दंपती को हिरासत में ले लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें