फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला घोंटकर हत्या, कमरे में मिला शव, अज्ञात पर केस,

विज्ञापन
महिला की हत्या में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
पारा के मर्दन खेड़ा में अपने घर में अकेली रहने वाली चंद्रावती (55) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। मामले की सूचना उनके रिश्ते के दामाद संदीप यादव ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी राहुल राज ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के गंभीर निशान नजर नहीं आ रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, उनके घर से कुछ सामान भी गायब है।
हालांकि, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका है। संदीप की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक, नि:संतान चंद्रावती के पति गणेश प्रताप यादव की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला को एक हजार रुपये पेंशन भी मिलती थी।
उन्होंने ठाकुरगंज के बालागंज बरौरा हुसैनबाड़ी निवासी बहन कलावती की बेटी दीपमाला को गोद लिया था। चंद्रावती ने 22 जून 2017 में दीपमाला का विवाह उन्नाव के शुक्लागंज के ऋषिनगर निवासी संदीप के साथ किया था।
विज्ञापन

संदीप बरौरा हुसैनबाड़ी में रहता है। चंद्रावती का हाल चाल लेने हर दूसरे दिन काकोरी के कल्लन खेड़ा निवासी भांजा ओमप्रकाश यादव का बेटा विशाल आता था। वह दूध देने आता था।
दीपमाला भी आया करती थी। रविवार सुबह विशाल चंद्रावती के घर पहुंचा तो कमरों के दरवाजे खुले थे। आवाज देने पर जब जवाब नहीं मिला तो विशाल अंदर गया।
देखा कि चंद्रावती बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थीं। विशाल ने घटना की जानकारी पिता ओमप्रकाश यादव व रिश्तेदारों को दी।
प्रॉपर्टी के कागजात व गहने लूटने का आरोप
विशाल ने आरोप लगाया कि दादी चंद्रावती के कान और पैर के जेवरात गायब थे। छानबीन के दौरान पुलिस ने अलमारी खोली तो जेवरात व प्रापर्टी के कागजात नहीं मिले। जेवरात के डिब्बे खाली पड़े थे। अलमारी व लॉकर की चाबी भी नहीं थी। विशाल के अनुसार, लॉकर में दादी के करीब सात लाख और बहन दीपमाला के दो लाख के जेवरात थे। हालांकि, पुलिस ने लूटपाट से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें