गुरूवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रामभजन अपने बेटे अम्बुुज व सचिन के साथ बेटी का हाल-चाल लेने उसकी ससुराल पहुंचा। यहां पर उसके पहुंचते ही कहासुनी के बाद विवाद हो गया। अम्बुज ने बताया कि उसके पिता व दोंनो भाइयों को बहन रोमा के ससुर कुंज बिहारी, पति अजय व जेठ अश्विनी ने डंडे से पिटाई कर दी।
इस दौरान पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में पिता को पड़ोस में ही स्थित सीएचसी पहुंचाया गया। मगर, प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसके पिता को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मगर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई।
इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौत की सूचना पर रामसनेहीघाट पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
बेटी की ससुराल आए पिता की ससुरालियों की पिटाई से मौत होने की सूचना मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- आलोक मणि त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक, रामसनेहीघाट