फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: बेटी का हाल जानने पहुंचे पिता को ससुरालियों ने जमकर पीटा, मौत

Thu, 27 Feb 2020 04:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
मृतक रामभजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेटी का हालचाल लेने उसकी ससुराल गए पिता-पुत्रों की ससुरालियों ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर दशा में घायल पिता की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे ने बहनोई, उसके पिता और भाई के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।  मामला रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के बनीकोडर गांव का मामला है। यहां के निवासी कुंज बिहारी गौतम के बेटे अजय का विवाह वर्ष 2017 में बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अमनियापुर निवासी रामभजन की बेटी के साथ हुआ था।

24 फरवरी को अजय अपनी पत्नी रोमा को उसके मायके यह कहकर छोड़कर आया था कि उसकी बेटी फोन पर किसी अन्य लड़के से बातचीत करती है। इसको लेकर अजय की ससुरालियों से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार को अजय के छोटे भाई ओम प्रकाश की वरीक्षा थी। इसको लेकर अजय अपने बडे़ भाई अश्विनी व भाभी गुड्डी के साथ पत्नी रोमा को लेने अमनियापुर गया। यहां पर कहासुनी के बाद वह रोमा को लेकर अपने घर चला आया। मगर, बेटी की चिंता में पिता रामभजन रातभर सो नहीं पाया।

विज्ञापन

आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

शोककुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
गुरूवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रामभजन अपने बेटे अम्बुुज व सचिन के साथ बेटी का हाल-चाल लेने उसकी ससुराल पहुंचा। यहां पर उसके पहुंचते ही कहासुनी के बाद विवाद हो गया। अम्बुज ने बताया कि उसके पिता व दोंनो भाइयों को बहन रोमा के ससुर कुंज बिहारी, पति अजय व जेठ अश्विनी ने डंडे से पिटाई कर दी।

इस दौरान पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में पिता को पड़ोस में ही स्थित सीएचसी पहुंचाया गया। मगर, प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसके पिता को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मगर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई।

इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौत की सूचना पर रामसनेहीघाट पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

 बेटी की ससुराल आए पिता की ससुरालियों की पिटाई से मौत होने की सूचना मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- आलोक मणि त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक, रामसनेहीघाट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें