फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 50 लाख की रंगदारी न देने पर मुंशी व मजदूरों को पीटा, दीवार गिराई

Thu, 03 Oct 2024 06:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में दो दबंग सगे भाइयों ने गुर्गों संग मिलकर एक जमीन मालिक के मुंशी से निर्माण करवाने के एवज में 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए प्लाॅट पर बनी दीवार गिरा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी स्थित बक्कास गांव निवासी रवि ने बताया कि माढ़रमऊ कला में 24 बिस्वा जमीन है। पीड़ित के मुताबिक 25 सितंबर को वह उक्त जमीन पर निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि माढ़रमऊ गांव निवासी मनोज यादव, भाई रोहित यादव व 30-35 साथियों संग उनके प्लाॅट पर पहुंचा और मजदूरों को धमका काम रुकवा दिया। मनोज ने रवि के मुंशी सौनई कंजेहरा निवासी सर्वेश से 50 लाख की रंगदारी मांगी और रंगदारी न देने पर निर्माण करने से मना कर दिया। मुंशी और अन्य मजदूरों ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से पीट दिया। मुंशी का मोबाइल तोड़, दीवार भी गिरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें