फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: बदले जाएंगे भाजपा के प्रभारी, प्रभारी मंत्रियों को उनके ही जिलों की सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी

Sat, 01 Apr 2023 01:09 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पार्टी सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव के लिए दिसंबर में प्रभारी नियुक्त किए गए थे। प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों को भी बड़े नगर- निगम, नगर पालिकाओं से जुड़े जिलों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में भाजपा कुछ जिलों में प्रभारी बदल सकती है। प्रभारी मंत्रियों को संगठन की ओर से उनके प्रभार वाले जिले में ही निकाय चुनाव का प्रभारी भी नियुक्त किया जा सकता है।

 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव के लिए दिसंबर में प्रभारी नियुक्त किए गए थे। प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों को भी बड़े नगर- निगम, नगर पालिकाओं से जुड़े जिलों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। लेकिन बीते दिनों सरकार ने जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त कर दिए हैं। इससे मंत्रियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। 

 

वह संगठन की दृष्टि से किसी अन्य जिले के चुनाव प्रभारी हैं और सरकार की ओर से अन्य जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस समस्या के समाधान के लिए निकाय चुनाव के प्रभारी बदलने की कवायद शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें