लखनऊ। रविवार दोपहर हुई बारिश से नगर निगम जोन सात दफ्तर की छत टपकने लगी, जिससे ऑफिस में पानी भरा गया। इससे कुर्सी मेज और फाइलें भीग गईं। इसके अलावा शहर में भी कल्याणपुर, अलीगंज सहित कई इलाकों में अतिक्रमण और नालियां चोक होने से सड़कों पर जलभराव हुआ। नगर निगम के जोनल अफसर आकाश कुमार ने कहा कि ऑफिस की मरम्मत के लिए जोनल अभियंता को कहा गया है।
नगर निगम दफ्तर में पानी।