फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओटीएस से नगर निगम को मिले 24.82 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना से नगर निगम को 24.82 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। योजना के तहत करदाताओं को 10.31 करोड़ रुपये के ब्याज में छूट मिली। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि योजना के लिए कुल 24,920 आवेदन मिले। इनमें से 10,640 ने रकम जमा की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि अंतिम दिन शनिवार को 1144 आवेदन आए। 210 करदाताओं ने 35.63 लाख रुपये जमा किए। कुल आवेदनों में से 249 निरस्त किए गए। जिन करदाताओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं वे 15 दिसंबर तक भुगतान कर सकते हैं। अब गृहकर के ब्याज में छूट नहीं मिलेगी। नगर निगम नियमानुसार वसूली करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें