लखनऊ। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम करने वाले अवैध लोगों की ठेलिया जब्त करने के अभियान के तहत नगर निगम ने रविवार को चार जोनों में कार्रवाई कर 192 ठेलिया जब्त की। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को जोन एक में 07, जोन तीन में 46, जोन सात 96 और जोन चार 43 ठेलिया जब्त की गईं।