लखनऊ। गोमतीनगर के राजीव गांधी वार्ड द्वितीय में कूड़ा समय से नहीं उठाने की शिकायत पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। गंदगी फैली मिली, जिस पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त ने शनिवार शाम स्मार्ट सिटी में बैठक बुलाई। बैठक में निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कोई भी कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था में कोई बाधा न आए। वाहनों की ईंधन आपूर्ति बाधित न हो। क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करें और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों व कार्यदायी संस्थाओं पर तत्काल कार्रवाई करें।