फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर पालिका के खाते में सवा तीन लाख रुपये वापस आए

Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली के खाते से निकाले गए सवा तीन करोड़ रुपयों में से सवा तीन लाख सोमवार को वापस आ गए। पुलिस की जांच में अभी तक यह खुलासा नहीं हो सका कि कंप्यूटर सिस्टम हैक कर रुपये दो खातों में किसने ट्रांसफर किए। तीन लाख रुपये वापस करने वाले के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को नगर पालिका के एक पूर्व संविदा कर्मचारी की तलाश है। नगर पालिका के बैंक खाते से 25 अक्तूबर को दूसरे खातों में तीन करोड़ 25 लाख 22 हजार 713 रुपये भेजे गए थे। इसकी जानकारी होने पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया। तब तक उन खातों से 15 लाख रुपये ही निकाल गए थे।
इसके बाद उन खातों से लेनदेन बंद करा दिया गया। इस बीच 28 अक्तूबर को पालिका के खाते में पांच लाख रुपये वापस आ गए थे। सोमवार को नगर पालिका के खाते में तीन लाख 15 हजार रुपये और वापस आ गए। अपराध निरीक्षक संतोष कुमार सिंह यह जांच कर रहे है कि पालिका के खाते में किस बैंक खाते से पैसा भेजा गया। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि नगर पालिका के खाते से पैसा निकाले जाने के मामले में पूर्व संविदा कर्मचारी पर संदेह है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें