फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्से में मां आई...

Tue, 06 May 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
‘किसी के हिस्से में मकां आया, किसी के हिस्से में दुकां आई, मैं घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्से में मां आई..’।
विज्ञापन


बच्चों के साथ एक सांस्कृतिक शाम गुजारने आये शायर मुनव्वर राना ने इस एक शेर से बच्चों को मां के रूप में मिले तोहफे से रूबरू कराया।

मौका रहा सोमवार को साकिब एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राजाजीपुरम में आयोजित समारोह ‘बच्चों की शाम मुनव्वर राना के साथ’ का।

राजाजीपुरम से-11 क साकिब पार्क में आयोजित समारोह के वे मुख्य अतिथि भी रहे।

समारोह में मुनव्वर राना ने शिक्षण क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले लगभग 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं को साकिब शैक्षिक अवॉर्ड से नवाजा।

मौके पर अपनी-अपनी कक्षाओं के मेधावी और प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले लगभग 100 छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह केदौरान बच्चों ने बहिरे बाबा लघु नाटिका के अलावा नये-पुराने फिल्मी गानों पर प्रस्तुतियों स अभिभावकों और शिक्षकों का दिल जीता।

समारोह में साकिब सोसाइटी बज्मे साकिब का विकसित रूप का विमोचन भी हुआ। अवसर पर संस्था के महामंत्री जाहिर कजलबाश, चिजय आनंद वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें