फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने किया इलाहाबाद व बुंदेलखंड का दौरा

Fri, 19 Jul 2013 03:44 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को इलाहाबाद मंडल व बुंदेलखंड के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीटों की जमीनी हकीकत समझी।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को इलाहाबाद मंडल व बुंदेलखंड के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीटों की जमीनी हकीकत समझी।

लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा के दूसरे दिन भी मुलायम ने संबंधित क्षेत्र के विधायकों व जिलाध्यक्षों को चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए पूरी ताकत से जुटने का निर्देश दिया।

जानकारी के मुताबिक सपा मुखिया ने इस इलाके के प्रत्याशियों व पार्टी नेताओं को भी हिदायत दी कि, बाकी बातों पर बाद में विचार कर लिया जाएगा।

इस समय सबसे पहली जरूरत लोकसभा चुनाव में यूपी से ज्यादा से ज्यादा सीटों के जीतने के उपाय तलाशना है।

बुधवार की तरह गुरुवार को भी मुलायम ने संबंधित विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी दी।

इसी तरह की जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को भी सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें