इस्लामी महीने मोहर्रम का चांद मंगलवार को नहीं दिखा। अब मोहर्रम की पहली तारीख बृहस्पतिवार को होगी। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने चांद न होने का एलान किया।
उलमा ने कहा कि 20 जुलाई को मोहर्रम की पहली तारीख और 29 जुलाई को यौम-ए-आशूरा होगा। मरकजी रुइयत ए हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने भी माेहर्रम के चांद की तस्दीक न होने का एलान किया है।