फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरत फातिमा की शहादत के गम में डूबे अजादार

Tue, 25 Nov 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खिताब करते सैयद कल्बे जवाद नकवी। -अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा जहरा की शहादत की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहर में कई जगहों पर मजलिस का आयोजन किया गया। काले लिबास में अजादारों ने देर रात तक मजलिसों में शामिल होकर शहादत का गम मनाया। हुसैनाबाद स्थित छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद में मौलाना मोहम्मद मियां आब्दी ने मजलिस को खिताब किया। हजरतगंज स्थित इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद में मजलिस को मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने खिताब करते हुए कहा कि इस्लाम हमारी आखेरत और दुनिया की बेहतरी के लिए आया है। रौजा-ए-काजमैन में आयोजित मजलिस को मौलाना मीसम जैदी ने खिताब किया। वहीं, रुस्तम नगर स्थित रौजा ए बैतुल हुज्न में सोमवार को शब्बेदारी व मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास ने खिताब किया।

खिताब करते सैयद कल्बे जवाद नकवी। -अमर उजाला

खिताब करते सैयद कल्बे जवाद नकवी। -अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें