बीबीएयू और चंबल आर्काइव्स में हुआ एमओयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) और चंबल आर्काइव्स न्यास के बीच सोमवार को भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल की अध्यक्षता में हुए इस समझौते का उद्देश्य भारतीय ज्ञान प्रणाली के क्षेत्र में अकादमिक और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है। एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाओं, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को विरासत संरक्षण और पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण के क्षेत्र में शोध के नए अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस विक्टर बाबू, चंबल आर्काइव्स न्यास के मानवेंद्र पोरवाल, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह मौजूद रहे।