मोहनलालगंज। सिसेंडी रोड पर सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार नवीन रावत (25) की माैत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है। नवीन सिसेंडी के मीनापुर के निवासी थे। वह अपनी बाइक से जा रहा थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। सीसीटीवी फुटेज से महाराष्ट्र नंबर की कार की पहचान हुई। कार चालक हादसे के बाद मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक और वाहन की तलाश कर रही है।