फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोटरसाइकिल से टकराकर पुल के खंभे से भिड़ी बाइक, दो दोस्तों की मौत

Mon, 25 May 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कमल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में रविवार रात मोटरसाइकिल से टकरा कर बाइक अनियंत्रित होकर पुल के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन




सरोजनीनगर के हाइडिल निवासी कमल (18) रविवार रात करीब दस बजे बाइक से बंथरा के लाला खेड़ा निवासी दोस्त दीपांशु (19) के साथ घर जा रहे थे। दोनों लखनऊ- कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बंथरा हनुमान मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल उनकी बाइक में पीछे से जा टकराई। कमल जब तक बाइक संभाल पाते कि तभी वह खंभे से जा टकराए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के सिर खंभे से टकराए और फट गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनी नगर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है।

कमल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें