प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से सृजन काव्य समारोह का आयोजन
लखनऊ। हजरतगंज सि्थत प्रेस क्लब में सोमवार को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से 164वां सृजन समारोह हुआ। इसमें मां पर आधारित कविताएं पेश की गईं। कविताओं के जरिये मां के त्याग, प्रेम और करुणा का वर्णन किया। मुख्य अतिथि उप्र पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी रहे। विशिष्ट अतिथि उमेश प्रकाश रहे। संस्थापक सर्वेश अस्थाना ने घोषणा की कि सृजन मां विशेषांक का प्रकाशन किया जाएगा। अध्यक्षता सच्चिदानंद शलभ, संचालन योगी योगेश शुक्ल और संयोजन मधु पाठक मांझी ने किया। प्रतिभा गुप्ता, रश्मि श्रीवास्तव, निशा सिंह नवल, निर्भय नारायण गुप्त, पंकज प्रसून, राजीव वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।