राजाजीपुरम। बाजारखाला के मोतीझील सुप्पा निवासी जीशान ने घरेलू विवाद में अपनी मां ताहिरा बानो पर ईंट से वार कर उनका सिर फोड़ दिया। पीड़िता ने जीशान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ताहिरा के अनुसार उनका बेटा टेंपो चालक है और नशे का आदी है। शुक्रवार देर रात वह नशे में धुत होकर घर लौटा तो बड़े भाई से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। जब वह बीचबचाव करने पहुंचीं तो बेटे ने उन पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।